राजस्थान में निकाय चुनाव की घोषणा,2 फेज में होगा मतदान:14 सितंबर को आएगा रिजल्ट; उद्घाटन-शिलान्यास पर रोक लगी, नए काम नहीं होंगे

 राजस्थान में निकाय चुनाव की घोषणा,2 फेज में होगा मतदान:14 सितंबर को आएगा रिजल्ट; उद्घाटन-शिलान्यास पर रोक लगी, नए काम नहीं होंगे



जयपुर : राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के सभी 309 शहरी निकायों में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। प्रदेश में 2 फेज में निकाय चुनाव होंगे। पहले फेज की वोटिंग 9 सितंबर और दूसरे फेज की वोटिंग 11 सितंबर को होगी। चुनाव कार्यकम की घोषणा के साथ ही प्रदेश के सभी 309 शहरी निकायों में तत्काल प्रभाव से आचार संहिता लागू हो गई। निकाय चुनावों की प्रक्रिया पूरी होने तक आचार संहिता लागू रहेगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेंगे। आचार संहिता में ​शहरी क्षेत्रों में विकास के नए कामों की घोषणा नहीं हो सकेगी। नया वर्क ऑर्डर भी नहीं दिया जा सकेगा। पहले से चल रहे काम जारी रहेंगे, लेकिन कोई नया काम शुरू नहीं कर सकेंगे। 309 शहरी निकायों में 10 नगर निगम, 51 नगर परिषद और 248 नगरपालिकाओं को मिलाकर 10,245 पार्षद पदों पर चुनाव होंगे। पहले पार्षदों के चुनाव होंगे, इसके बाद मेयर, सभापति और नगरपालिका अध्यक्षों के चुनाव होंगे।

और नया पुराने

Column Right

Facebook