जालोर के भाद्राजून में विवाहिता की मौत के मामले में ससुराल पक्ष पर FIR दर्ज हुई है।

 जालोर के भाद्राजून में विवाहिता की मौत के मामले में ससुराल पक्ष पर FIR दर्ज हुई है।

मृतका के पिता ने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और बेटी की हत्या कर घटना को हादसे का रूप देने का आरोप लगाया है।

दरअसल, भाद्राजून निवासी प्रवीण से रेवत निवासी नेनाराम गर्ग की बेटी नेतल की शादी 6 फरवरी 2025 को हुई थी। दोनों का करीब 6 महीने का बेटा भी है।

पिता ने पुलिस को दी रिपोर्ट में आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद ही पति प्रवीण, ससुर भंवरलाल, सास विमला देवी, देवर गौतम और ननद सुशीला कम दहेज लाने की बात को लेकर नेतल को परेशान करने लगे। परिवार के मुताबिक, 13 सितंबर को नेतल ने अपनी मां को फोन कर मायके वालों को भाद्राजून बुलाया था। उसने आरोप लगाया था कि ससुराल पक्ष उससे मायके से 20 लाख रुपए लाने का दबाव बना रहा है और उसे अपनी जान का खतरा है।



इसके बाद उसके माता-पिता भाद्राजून पहुंचे और परिवार के लोगों से समझाइश की। आरोप है कि रात करीब 3 बजे पति प्रवीण ने नेतल के छत से गिरने की सूचना दी। नेतल मकान के पीछे गली में पत्थरों के बीच घायल और अचेत अवस्था में मिली।

पिता ने घटना की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि परिवार नीचे कमरों में सो रहा था, ऐसे में नेतल के छत पर जाने और वहां से गिरने की बात संदिग्ध है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नेतल के पहने हुए आभूषण उसके शरीर पर नहीं थे और आशंका जताई कि मारपीट के बाद घटना को हादसे का रूप दिया गया।

घायल नेतल को इलाज के लिए पहले स्थानीय अस्पताल, फिर पाली और जोधपुर ले जाया गया। बाद में गुजरात के मेहसाणा के अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था, जहां 24 सितंबर को उसकी मौत हो गई।

पिता की रिपोर्ट पर भाद्राजून पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद पुलिस अब पूरे मामले में लगाए गए आरोपों, घटना की परिस्थितियों और साक्ष्यों की जांच कर रही है।

और नया पुराने

Column Right

Facebook