नगर परिषद में 19405 महिलाएं करेंगी मतदान, 1 ट्रांसजेंडर भी, 13 सीटो पर चुनाव लड़ेगी, 4 वार्डा पर पुरुषों से ज्यादा महिला वोटर

 नगर परिषद में 19405 महिलाएं करेंगी मतदान

1 ट्रांसजेंडर भी, 13 सीटो पर चुनाव लड़ेगी, 4 वार्डा पर पुरुषों से ज्यादा महिला वोटर




जालोर- जालोर नगर परिषद चुनाव की तारीख घोषित होने के बाद टिकट के दावेदार नेताओं से मुलाकात कर आवेदन दे रहे हैं। नगर परिषद के 40 वार्डों में बनाए गए बूथों में 4 ऐसे हैं, जहां महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। इस बार परिषद के 13 वार्डों से महिलाएं चुनाव मैदान में रहेंगी, जबकि पिछली बार 12 वार्ड महिलाओं के लिए रिजर्व थे। कुल 40 हजार 811 मतदाताओं में 19 हजार 405 महिलाएं, 21 हजार 405 पुरुष और एक ट्रांसजेंडर मतदाता है। 

चुनाव की तारीख तय, टिकट के लिए दावेदारी शुरू

जालोर नगर परिषद चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद चुनावी हलचल तेज हो गई है। टिकट के दावेदार अपने समर्थकों के साथ पार्टी के बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं और पार्षद के टिकट के लिए आवेदन दे रहे हैं। संभावित प्रत्याशियों ने भी चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसी बीच मतदाता आंकड़ों में महिला मतदाताओं को लेकर एक खास तस्वीर सामने आई है। जालोर नगर परिषद के चुनाव 9 सितंबर को होंगे।

4 बूथों पर महिला वोटर ज्यादा

जालोर नगर परिषद के 40 वार्डों के लिए बनाए गए मतदान बूथों के आंकड़ों के अनुसार 4 बूथ ऐसे हैं, जहां पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाता ज्यादा हैं। इन बूथों पर महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा होने के कारण चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को महिला वोटरों तक पहुंच बनाने पर फोकस करना होगा। टिकट के लिए दावेदारी कर रहे नेता अपने समर्थकों के साथ पार्टी के बड़े नेताओं से संपर्क कर रहे हैं। संभावित प्रत्याशी भी चुनाव जीतने की तैयारी में जुटे हैं। ऐसे में उम्मीदवारों को महिला मतदाताओं से संपर्क करने और उन्हें अपने पक्ष में करने पर भी ध्यान देना होगा।

13 वार्डों से महिलाएं चुनाव मैदान में

इस बार जालोर नगर परिषद में कुल 13 वार्डों से महिलाएं चुनाव मैदान में रहेंगी। पिछली बार नगर परिषद में 12 वार्ड महिलाओं के लिए रिजर्व थे। महिलाओं के लिए रिजर्व वार्डों के साथ उन बूथों पर भी महिला मतदाताओं की संख्या चुनाव में महत्वपूर्ण हो सकती है, जहां पुरुषों से ज्यादा महिला वोटर हैं।

मतदाता सूची में अभी और नाम जुड़ सकते हैं

जिला प्रशासन की ओर से मतदाता सूचियों को अपडेट करने का काम चल रहा है। BLO संबंधित एरिया में जाकर नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के साथ मृतकों के नाम हटाने का काम कर रहे हैं। इस प्रक्रिया के लिए शनिवार अंतिम दिन था। इसके बाद पूरक मतदाता सूची जारी हो सकती है। इसलिए मतदाताओं की संख्या में बदलाव हो सकता है।

जालोर नगर परिषद में 40,811 मतदाता

जालोर नगर परिषद में इस बार कुल 40 हजार 811 मतदाता हैं। इनमें 19 हजार 405 महिला और 21 हजार 405 पुरुष मतदाता हैं। इसके अलावा नगर परिषद क्षेत्र में एक ट्रांसजेंडर मतदाता भी है।।

और नया पुराने

Column Right

Facebook