दूध डेयरी की आड़ में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का खुलासा

 दूध डेयरी की आड़ में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का खुलासा


जालोर। जिले में एएनटीएफ टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सायला क्षेत्र के आसाणा टोल नाके के पास अवैध एमडी (मेथामफेटामाइन) बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। यह फैक्ट्री दूध डेयरी की आड़ में संचालित की जा रही थी।

मुखबिर की सूचना पर टीम ने कई दिनों तक गुप्त निगरानी रखी। जांच में संदिग्ध गतिविधियां सामने आने के बाद सायला पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई कर आरोपी अशोक उर्फ ओंकारराम के घर पर दबिश दी गई।

कार्रवाई के दौरान टीम ने

  • 101.5 ग्राम एमडी ड्रग्स
  • 201.8 ग्राम सहायक पाउडर
  • केमिकल और मशीनरी
  • 90,800 रुपए नकद
    बरामद किए हैं।

मौके से इलेक्ट्रॉनिक कांटा, गैस भट्टी, ड्रम और अन्य उपकरण भी जब्त किए गए हैं। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।


 न्यूज 2: नकली दूध-घी बनाने का खेल उजागर, सैंपल जांच के लिए भेजे

जालोर। सायला के आसाणा क्षेत्र में पुलिस कार्रवाई के दौरान नकली दूध और घी बनाने के बड़े खेल का भी खुलासा हुआ है। डेयरी के नाम पर चल रहे इस अवैध कारोबार में केमिकल और मशीनों की मदद से नकली उत्पाद तैयार किए जा रहे थे।

पुलिस को मौके से

  • पाम ऑयल के टीन
  • बिलौना मशीन
  • गैस सिलेंडर व बड़ी भट्टी
  • केमिकल से भरे ड्रम

बरामद हुए हैं।

संदेह के आधार पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी को मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने नकली घी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस आड़ में न केवल खाद्य पदार्थों की मिलावट की जा रही थी, बल्कि इसी जगह से अवैध गतिविधियां भी संचालित हो रही थीं।

और नया पुराने

Column Right

Facebook