पाली में भाजपा की जीत का जश्न: आतिशबाजी, नारेबाजी और जालमुरी के साथ मनाई खुशी

 पाली में भाजपा की जीत का जश्न:

 आतिशबाजी, नारेबाजी और जालमुरी के साथ मनाई खुशी



पाली। पश्चिम बंगाल और असम में भारतीय जनता पार्टी को मिले भारी बहुमत की खुशी पाली शहर में भी देखने को मिली। सोमवार शाम शहर के पांच मौखा पुलिया स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया।

इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कार्यालय पहुंचे और आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और जोरदार नारेबाजी करते हुए जीत का उत्सव मनाया। खास बात यह रही कि बंगाल की प्रसिद्ध जालमुरी खिलाकर भी कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी साझा की।

जिला प्रवक्ता त्रिलोक चौधरी ने बताया कि पार्टी की इस ऐतिहासिक जीत से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। जिला अध्यक्ष सुनील भंडारी के नेतृत्व में सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी और जश्न मनाया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, जिला उपाध्यक्ष देवीलाल मेघवाल, नारायण कुमावत, रामकिशोर साबू, मूलसिंह भाटी, शिवप्रकाश प्रजापत, प्रतापसिंह जोधा, राहुल मेवाड़ा, सुरेश पंवार, मानवेंद्र सिंह भाटी, सुदर्शन सिंह उदावत, गुमान सिंह रावत, कैलाश गौड़, कमलेश मेवाड़ा, दीपक सोनी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और नया पुराने

Column Right

Facebook