जालोर में चाय की थड़ी से नशे का कारोबार, 33 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

 जालोर में चाय की थड़ी से नशे का कारोबार, 

33 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार


जालोर में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने बड़ी कार्रवाई की है। पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में चाय की थड़ी की आड़ में कथित रूप से नशीले पदार्थों की बिक्री करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

ANTF को सूचना मिली थी कि रामपुरा कॉलोनी गोडीजी निवासी सतीश जीनगर (33) पुराना बस स्टैंड के सामने स्थित अपनी चाय की स्टॉल से अवैध मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त कर रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को डिटेन कर स्थानीय पुलिस को मौके पर बुलाया।

पुलिस की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 19.99 ग्राम एमडीएमए (मौली), 24.70 ग्राम स्मैक और 35.02 ग्राम गांजा बरामद किया गया। इसके साथ ही बिक्री से संबंधित नकदी भी जब्त की गई।


मामले में आरोपी के खिलाफ NDPS Act के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उसके पास नशीला पदार्थ कहां से पहुंचता था और इस नेटवर्क में कौन-कौन लोग शामिल हैं।

कार्रवाई के बाद पुलिस बैकवर्ड और फॉरवर्ड सप्लाई चेन की जांच कर रही है, ताकि नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

और नया पुराने

Column Right

Facebook