भाजपा ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अंबा देवी रावल का टिकट काटा, अब निर्दलीय मैदान में उतरने के संकेत

 भाजपा ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अंबा देवी रावल का टिकट काटा, अब निर्दलीय मैदान में उतरने के संकेत

टिकट कटने के बाद रावल के तेवर तल्ख, बोलीं — संघर्ष जारी रहेगा, ईंट का जवाब पत्थर से देंगी



पाली, तखतगढ़। नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर तखतगढ़ में भाजपा की प्रत्याशी सूची सामने आने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा ने नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष एवं निवर्तमान पार्षद अंबा देवी रावल को इस बार टिकट नहीं दिया। टिकट कटने के बाद नगर की राजनीति में इस घटनाक्रम को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। अंबा देवी रावल ने पूर्व में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। इसके बावजूद निकाय चुनाव में पार्टी की ओर से उन्हें प्रत्याशी नहीं बनाए जाने से उनके समर्थकों में भी नाराजगी की चर्चा है। टिकट नहीं मिलने के बाद रावल ने वार्ड संख्या 5 से भाजपा के साथ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भी आवेदन प्रस्तुत किया। अब उनके अगले राजनीतिक कदम पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। टिकट कटने के बाद बातचीत में अंबा देवी रावल ने तल्ख तेवर दिखाते हुए कहा, “जीवन में संघर्ष जारी रहेगा, ईंट का जवाब पत्थर से देंगी।” रावल के इस बयान के बाद तखतगढ़ के वार्ड संख्या 5 का चुनावी मुकाबला और अधिक रोचक हो गया है। भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के सामने रावल के मैदान में उतरने से मतों के बंटवारे और चुनावी समीकरणों पर प्रभाव पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

और नया पुराने

Column Right

Facebook