आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने सामुजा व सेदरीया कुंपावत गांव का दौरा कर कोरोना महामारी को लेकर जनसुनवाई की,विधायक राजपुरोहित ने कोरोना महामारी से बचाव की जानकारी देते हुए कहा कि आप सामाजिक दूरी का ध्यान रखे व सरकार के निर्दशों का पालन करें और कहा कि आप अपने घर को व घर के आसपास के क्षेत्र को सेनेटाइज का छिड़काव करते रहे, इस महामारी से लड़ने के लिए सरकार के कर्मवीर लोगों के साथ आप सब लोगों का सहयोग अनिवार्य है विधायक ने कई जगह मास्क वितरण करते हुए कहा कि जिसके घर सिलाई मशीन है वो स्वमं मास्क बनाकर मास्क वितरित करने की अपील की और विधायक राजपुरोहित ने कहा की इस महामारी को लेकर कोई समस्या आती है तो हमें व प्रशासन को अवगत कराते रहे,इस दौरान सोशल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए धीरेन्द्रसिंह,कृष्णपालसिंह, रावतसिंह ,रणछोड़सिंह, ईश्वरसिंह ,देवाराम खवास ,वेलाराम घांची, छैलसिंह, मांगुसिंह आदि उपस्थित थे।
Tags
agawari
ahore
corona
Covid_19
ek aaina bharat
fulera
Jaipur
Jaipur News
jalore
Jodhpur
keru
mirror india news
nagour
nanva
pali
Rajasthan
Rajasthan News
sayla
sirohi
