मदनसिंह राजपुरोहित
दिहाड़ी मजदूरी मध्यप्रदेश निवासी एक लड़की को साँप के काटने पर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बचाया आज जैसलमेर हाईवे 12 मील केरु पर रामदेवरा से अपने गांव पैदल जा रहे दिहाड़ी मजदूरी वाले मध्य प्रदेश के लोगों ने रात गुजारी वहां पर एक 17 साल की लड़की को सांप ने काट लिया तो वहां के निवासी कीमताराम ओड ने सामाजिक कार्यकर्ता डिके गंडेर केरु को फोन किया तो केरु से तुरंत वहां जाकर बच्ची की हालत देखी और केरु पीएसी इंचार्ज डॉ सुरेश सैनी को फोन किया डॉ. सुरेश सैनी तत्काल अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर आए और बच्ची का प्राथमिक उपचार कर तुरंत केरू 104 एंबुलेंस से महात्मा गांधी अस्पताल जोधपुर रेफर किया शाम को 7:00 बजे बच्ची को वापस इलाज करके परिवार वालों के पास भेज दिया अब बच्चे स्वस्थ हैं इस घटना में राजीव गांधी थाना नगर थाना प्रभारी जय किशन जी सोनी का भी बहुत सहयोग रहा और वहां मौजूद करीब 210 लोगो की एक-एक करके डॉ. सुरेश सैनी और नर्स ग्रेड 2 दिनेश चौधरी ने सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की और ओर सभी स्वस्थ पाए गए फिर वही कुछ ही देर में बड़ली के सामाजिक कार्यकर्ता पप्पूसिंह राजपुरोहित किशन लावा ने 25 किलो आटा एक एक किलो दाल भी दी व सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने भी खाने के पैकेट दिए ओर पंचायत समिति सदस्य केरु के दिनेश पवार व उन की टीम ने 5-5 किलो आटा 2-2 किलो प्याज आलू एक -एक लीटर तेल भी दिए बीस रहा में बैठे इन सभी लोगों ने मेडिकल टीम व भामाशाहो का और सहयोग करताओ का हाथ जोड़कर धन्यवाद किया।
Tags
agawari
ahore
corona
Covid_19
ek aaina bharat
fulera
Jaipur
Jaipur News
jalore
Jodhpur
keru
mirror india news
nagour
nanva
pali
Rajasthan
Rajasthan News
sayla
sirohi

