आहोर में कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की सूची
सभी 25 वार्डों पर नाम घोषित, देखें आपके वार्ड से किसे मिला टिकट
आहोर - कांग्रेस ने आहोर नगर पालिका में 25 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। आहोर नगर पालिका में कुल 25 वार्ड हैं और कांग्रेस ने सभी वार्डों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। आहोर नगर पालिका में चुनाव पहले फेज में होंगे। आहोर नगर पालिका के अध्यक्ष पद को ओबीसी के लिए आरक्षित रखा गया है। इसके लिए वोटिंग 9 सितंबर को होगी और परिणाम 14 सितंबर को जारी किए जाएंगे। इस चुनाव में कुल 12,906 मतदाता अपने पार्षद का चुनाव करेंगे। इनमें 6,244 महिला मतदाता, 6,661 पुरुष मतदाता और 1 अन्य मतदाता शामिल हैं। ये मतदाता आगामी निकाय चुनाव में अपने वार्ड पार्षदों का चयन करेंगे।