सायला में दर्दनाक सड़क हादसा: जीप-बाइक भिड़ंत में LDC समेत 2 युवकों की मौत, चालक फरार

 सायला में दर्दनाक सड़क हादसा:

 जीप-बाइक भिड़ंत में LDC समेत 2 युवकों की मौत, चालक फरार

 


जालोर जिले के सायला थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रोहिनवाड़ा फाटा के पास शाम करीब 6:30 बजे हुआ, जहां एक तेज रफ्तार जीप और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार, करड़ा थाना क्षेत्र के दिगांव निवासी भंवरलाल विश्नोई और बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना क्षेत्र के कबूल गांव निवासी सुखराम विश्नोई बाइक पर सवार होकर बागोड़ा से जालोर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सायला की तरफ से आ रही एक जीप ने सामने से टक्कर मार दी।

हादसे के बाद जीप चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर सायला पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को सायला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।

मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार जीप चालक की तलाश शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि मृतक सुखराम विश्नोई जालोर में एलडीसी पद पर कार्यरत थे। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

और नया पुराने

Column Right

Facebook