जयपुर में गैस किल्लत के बीच सिलेंडर चोरी भागते-भागते फिसले बदमाश, एक पकड़ा गया

जयपुर में गैस किल्लत के बीच सिलेंडर चोरी

भागते-भागते फिसले बदमाश, एक पकड़ा गया 


जयपुर-में रसोई गैस की किल्लत के बीच अब सिलेंडर चोरी के मामले भी सामने आने लगे हैं। बरकत नगर इलाके में दिनदहाड़े दो बदमाश एक घर से गैस सिलेंडर चुराकर भाग रहे थे, लेकिन उनकी किस्मत ने साथ नहीं दिया।

भागते वक्त फिसली स्कूटी, सड़क पर गिरा सिलेंडर
रविवार सुबह करीब 9 बजे आदर्श बाजार की गली नंबर-5 में दोनों बदमाश स्कूटी पर पहुंचे। एक बदमाश घर में घुसा और पोर्च में रखा सिलेंडर उठाकर बाहर ले आया। जैसे ही दोनों भागने लगे, मोड़ पर उनकी स्कूटी फिसल गई और दोनों सिलेंडर समेत सड़क पर गिर पड़े।

लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा एक आरोपी
हंगामा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और एक बदमाश को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी स्कूटी लेकर फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया।


UP का रहने वाला निकला आरोपी

पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी रोहित (19) उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद का रहने वाला है, जो जयपुर में किराए पर रह रहा था। उसने पूछताछ में खुलासा किया कि वह किसी और के कहने पर पैसों के लालच में चोरी कर रहा था।

दूसरी जगह भी हुई ऐसी वारदात
इसी तरह एक और मामले में दो युवक बाइक पर आए और दिनदहाड़े घर में घुसकर गैस सिलेंडर चुरा ले गए और फरार हो गए।


पूरी घटना CCTV में कैद, वीडियो हो रहा वायरल

और नया पुराने

Column Right

Facebook