आहोर में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल
आहोर- क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों युवक दुजाना की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।
घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जोधपुर कमिश्नरेट के रातानाडा थाना क्षेत्र स्थित केसर बाग वाल्मीकि बस्ती में पुलिस टीम पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है।
पुलिस के अनुसार 17 मार्च 2026 की रात SI शिवदेव राम अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। 18 मार्च की सुबह करीब 4:15 से 4:30 बजे के बीच तेज आवाज में साउंड बजने की शिकायत मिली। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने साउंड बंद करने को कहा, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला।
कुछ देर बाद मनीष उर्फ मोनू बाहर आया और पुलिस से गाली-गलौज करने लगा। समझाने के बावजूद उसने अपने साथी पंकज, अरुण, सोनू व अन्य लोगों को बुला लिया। आरोप है कि सभी ने मिलकर लाठियों और पत्थरों से पुलिस टीम पर हमला कर दिया।
फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।