जयपुर में मिलावट माफिया पर बड़ी चोट 1000 किलो नकली पनीर, 800 किलो घी और 4840 किलो मिर्च पाउडर जब्त

 जयपुर में मिलावट माफिया पर बड़ी चोट

1000 किलो नकली पनीर, 800 किलो घी और 4840 किलो मिर्च पाउडर जब्त



जयपुर-राजधानी जयपुर में मिलावटखोरों के खिलाफ एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई ने खाद्य माफिया की जड़ें हिला दी हैं। पुलिस और फूड सेफ्टी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में हजारों किलो नकली खाद्य सामग्री पकड़ी गई, जो सीधे लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रही थी।

जवाहर नगर थाना पुलिस ने “क्वालिटी पनीर शॉप” पर छापा मारते हुए करीब 1000 किलो नकली पनीर और 800 किलो मिलावटी घी बरामद किया। यह कार्रवाई एडीसीपी आलोक सिंघल और एसीपी लक्ष्मी सुथार की निगरानी में SHO महेशचंद गुर्जर की टीम ने की।

संदिग्ध पिकअप से खुला खेल

गश्त के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध पिकअप वाहन मिला, जिसमें पनीर उतारा जा रहा था। तलाशी में 11 बड़े कंटेनर मिले, हर एक में 80-90 किलो पनीर भरा था। साथ ही भारी मात्रा में घी और क्रीम भी बरामद हुई।


मेवात से जयपुर तक सप्लाई चेन

पूछताछ में सामने आया कि यह पूरा नकली माल मेवात से तैयार होकर जयपुर लाया जा रहा था। यहां से इसे छोटे डेयरी और दुकानों में असली बताकर बेचा जाना था।

मिर्च पाउडर में भी बड़ा खेल

इसी बीच विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया में 4840 किलो मिलावटी मिर्च पाउडर भी पकड़ा गया। जांच में सामने आया कि इसमें रंग और अन्य पदार्थ मिलाकर नकली मसाला तैयार किया जा रहा था। फूड सेफ्टी टीम ने सैंपल लेकर लैब भेज दिए हैं।

पहले भी पकड़ा जा चुका है माल

होली के दौरान भी इसी इलाके से 250 किलो नकली मावा-पनीर जब्त किया गया था। तब से पुलिस लगातार नजर बनाए हुए थी। 



सैंपल जांच के बाद होगी कड़ी कार्रवाई

फिलहाल सभी जब्त सामग्री के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।अधिकारियों का कहना है कि ये नकली उत्पाद बाजार में असली बताकर बेचे जा रहे थे, जिससे लोगों के स्वास्थ्य को गंभीर

और नया पुराने

Column Right

Facebook