चाकसू/खुले मुंह के कुएं में गिरने से राष्ट्रीय पक्षी हुआ घायल

खुले मुंह के कुएं में गिरने से  राष्ट्रीय पक्षी हुआ घायल

वन विभाग टीम ने घायल मोर को बचाया

एक आईना भारत

चाकसू/अशोक प्रजापत:- चाकसू उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत करेड़ा खुर्द में गांव बाढ़ बागपुरा में एक खुले मुंह के कुएं में अचानक राष्ट्रीय पक्षी गिर गया। मोर को कुएं में गिरने की सूचना चाकसू क्षैत्र वन विभाग के कर्मचारियों को दी गई। दुर्गा सिंह वनपाल, ने बताया कि हमारे सभी कर्मचारी मौके पर पहुंचकर घायल मोर को कुएं से बाहर निकालने के लिए 4 घंटे का समय लगा। जिसमें ग्रामीणों की सहायता से बाहर निकाला गया। जिसके उपरांत टीम में गणेश सहायक वनपाल, रमेश वनरक्षक, रामफूल मीणा वृक्षपालक, दयाराम गुर्जर वृक्षपालक, श्योजीराम वृक्षपालक के द्वारा मोर निकालने में मदद की। घायल मोर को विभाग टीम द्वारा मोर के स्वास्थ्य सही होने पर पास ही खेतों में छोड़ दिया गया है इस मौके पर ग्रामवासी युवा नेता मुकेश कुमार जांगिड़, हीरालाल चौधरी, धर्मसिंह चौधरी, विष्णु चौधरी, रमेश चौधरी, धारासिंह चौधरी सहित आदि ग्रामीण मौजूद रहते हुए मोर को बचाने में सहयोग किया।
और नया पुराने

Column Right

Facebook