नाडोल सरपंच ने की अनूठी पहल

नाडोल सरपंच ने की अनूठी पहल

एक आईना भारत/ भरतसिंह राजपुरोहित  अगवरी

 भ्रष्टाचार को रोकने का नया तरीका

 एक तरफ प्रदेश भर में सरपंच कर रहे हैं पीडी खातों का विरोध दूसरी तरफ राजपुरोहित का ऐतिहासिक कदम

अगवरी  / नाडोल  सरपंच   फुल  कंवर राजपुरोहित ने   नाडोल गांव की जनता के नाम एक आदेश जारी करके नया उदाहरण प्रस्तुत किया है उस आदेश में साफ शब्दों में लिखा है कि ग्राम पंचायत में किसी भी कार्य के लिए रसीद कटवानी पड़ती है   जिसमें निर्माण कार्य अनापत्ति   प्रमाण पत्र लोरी थैले का भाड़ा  अन्य सभी प्रकार के कार्य उसके लिए नकद जो पैसे होते हैं वह ग्राम पंचायत के   खाते में जमा करवाएं और जमा पर्ची को बताकर ग्राम पंचायत रे रसीद प्राप्त करें ग्राम पंचायत में किसी को भी रोकड़ पैसे देने की आवश्यकता नहीं है ग्राम पंचायत के बैंक खाते की डिटेल इस प्रकार है राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक शाखा  नाडोल में पैसे जमा करवाएं इसके खाता नंबर  83068002435  इस नंबर पर पैसे जमा करवा सकते हैं सरपंच  का कहना है कि   इस प्रकार की पारदर्शिता लाने से  ग्राम पंचायत की आय दोगुनी हो जाएगी और ग्राम पंचायत में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार नहीं हो पाएगा   सरपंच के पति गुलाब सिंह राजपुरोहित भी समाजसेवी है हमेशा दिन भर अपने सभी कार्यों को छोड़कर अपनी सरपंच पत्नी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहे हैं नाडोल के ग्रामीणों का कहना है   नाडोल गांव के इतिहास में इनसे पहले इतने सरपंच हुए हैं लेकिन ऐसी महिला सरपंच पहली बार देखी है जो हर कार्य को धरातल पर करने के लिए पूरा दिन उसमें ही लगी रहती है    राजपुरोहित के 1 वर्ष के कार्यकाल में काफी संख्या में कार्य हुए हैं जिसके कारण नाडोल की जनता इन के ऐतिहासिक कार्य से संतुष्ट हैं
और नया पुराने

Column Right

Facebook