राजपुरोहित ब्राह्मण सेवा संघ जालौर के जिला संयोजक महेशपुरा अग्नि कांड को लेकर सांसद और जालोर विधायक को लिखा पत्र
एक आईना भारत/ भरतसिंह राजपुरोहित अगवरी
जालौर जिले का जिला प्रशासन पूरे मामले को दबाने की कर रहा है कोशिश जालोर
राजपुरोहित ब्राह्मण सेवा संघ जालौर के जिला संयोजक भरत सिंह राजपुरोहित अगवरी ने जालोर सिरोही के सांसद देवजी पटेल और जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग को पत्र लिखकर बताया कि 16 जनवरी 2021 को जैन तीर्थ यात्री की बस को आहोर चौराहे पर सांकेतिक बोर्ड नहीं लगा होने के कारण उनको ब्यावर जाना था लेकिन वह जालोर के महेशपुरा पहुंच गए और वहां पर विद्युत विभाग द्वारा 11 केवी लाइन के नीचे गार्डिंग लगी हुई नहीं थी और सरकारी नियम के अनुसार विद्युत विभाग द्वारा 11 केवी लाइन जमीन से 20 फीट ऊपर होनी चाहिए लेकिन 11 KV लाईन 15 से 12 फीट ऊपर होने के कारण बस का खलासी लकड़ी से उसे हटाने का प्रयास कर रहा था और उसकी चपेट में आ गया फिर पूरा करंट बस में फैल गया जिसमें 6 लोगों की मृत्यु हो गई है और कई लोग घायल है और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का एक ऐप होता है जिसका नाम है गूगल जिसने भी गलत रास्ता बताया जिसके कारण इतनी बड़ी दुर्घटना हो गई लेकिन इस मामले में विद्युत विभाग या ऊर्जा मंत्री कोई भी जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार नहीं है आपसे हमारा विशेष अनुरोध है कि इस मामले में बिजली विभाग का मुखिया एस ई मुख्य अभियंता सहायक अभियंता कनिष्ठ अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी और गूगल के खिलाफ 302 में हत्या का मुकदमा दर्ज पर पीड़ित परिवार को ₹20 लाख का मुआवजा देने का कष्ट करें और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए जालौर जिले में जितने भी 11 केवी लाइन है उन सभी की हाइट बढ़ाई जाए जगह जगह पर बिजली के खंभों और विद्युत लाइन की हाइट को बढ़ाया जाए जगह-जगह पर सांकेतिक बोर्ड लगाई जाए जिससे यह घटनाएं भविष्य में ना हो
