विधुत कर्मचारियों ने मृतक विधुतकर्मी के परिजनों को सहायता हेतु दिया चेक
एक आईना भारत।उम्मेदपुर
विक्रमसिह पचानवा
जोधपुर डिस्कॉम के सहायक अभियन्ता कार्यालय उम्मेदपुर के अंतर्गत कवराडा जीएसएस पर 2जनवरी 2021 को हुए हादसे में करंट के द्वारा निरंजन कुमार वशिष्ठ शहीद हुआ उसके परिवार वालो को आर्थिक सहायता के लिए उम्मेदपुर डिस्कॉम कर्मियो ने और अधिकारियों ने मोन धारण कर श्रदांजलि दी और निरंजनकुमार वशिष्ठ के परिवार को सहायता के तौर पर सभी कर्मचारियों और सहायक अभियन्ता अशोक मेघवाल,कनिष्ठ अभियन्ता इन्द्रराम प्रजापति ,कनिष्ठ अभियन्ता वैभव भाटी ने पैसे इकठ्ठे कर एक लाख दस हजार तीन सौ (110300) रुपये निरंजन कुमार वशिष्ठ की माँ शुकन्तला देवी को चेक द्वारा दिए जिसमें उपस्थित भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष दिनेश बाघेला ,कप्तान सिंह,विनोद मीणा,राजेश कुमार, नरेश कुशवाहा,कमलेश मीणा,रूपनारायण प्रजापत, अरविंद कुमार ,रंगलाल मीणा, हेमन्त ,प्रसारण निगम इंटेक के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप शर्मा, और परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
