लोकडाउन में राठौड़ एक महीने से लगातार फेसबूक लाईव के माध्यम से सुना रहे भजन


केरु/जोधपुर  लूणी के झंवर  गांव निवासी दीपसिंह राठौड़ इस लोक डॉन में पिछले 1 महीने से लगातार अपने घर बैठे अपनी  फेसबुक आईडी से लोगो को लाइव आकर के  भजन सुना कर अनूठी मिशाल कायम की हैं  साथ ही लोगो को कोरोना से   जागरुक करने एवं सरकारी आदेशों की पालना करने हेतु घरो में रहने के लिये   जागरूक कर रहे हैं  दीपसिंह के इस फेसबुक लाइव पर हजारों दर्शको ने अब तक भजनो को सुना है लोगो की फरमाईश पर राठौड़ लोक देवी देवताओ के अलावा कोरोना से जागरूक करने के लिये भी भजन सुनाकर वाहवाही लूटी l दीपसिंह पत्थर का व्यवसाय करते हैं बचपन से भजन गाने के शौकीन हैं दीपसिंह ने देश कई

प्रांतो में बड़े बड़े मंच पर प्रस्तुतियां दे चुके है   इस समय लोकडाऊन में व्यवसाय बंद होने के कारण लोगो को भजन सुनाकर समय का सदूपयोग कर रहे हैं l दीपसिंह के भजनो का मारवाड़ के लोग देशावर में बेठे भजनो को सुनकर आनन्द ले रहे हैं l दीपसिंह रामदेवजी,भगवान कृष्ण,लोक देवी देवता,खेतेश्वर महराज,राजेश्वर भगवानजम्भेशवर भगवान वीर तेजाजी भेरुजी,मीरा बाई ,नानी बाई रो मायरो सहित अनेक भजनों का गायन करते है l मधुर ध्वनी के भजन गायन के साथ  वाद्य यंत्र बाजे  का शानदार तालमेल रहता है l
और नया पुराने

Column Right

Facebook