लॉकडाउन के दौरान भी रक्तकोष फाउंडेशन के 24 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान।

एक आईना भारत / जालोर 


महामारी कोरोना से संक्रमण के खतरे के मद्देजनर लॉकडाउन के कारण प्रदेश के सभी ब्लड बैंकों में रक्त के स्टॉक में भारी कमी हो रही है इसलिए जरूरतमंद मरीज़ों को काफ़ी तकलीफ़ का सामना करना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए आज आईएएस डॉ जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देशानुसार रक्तकोष फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल विश्नोई के जन्मदिन के अवसर पर रक्तकोष फाउंडेशन जिला शाखा जालोर के 24 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। राष्ट्रीय संयोजक भजनलाल लोल ने बताया कि इस हेतु सांचोर क्षेत्र में लोगों को सूचीबद्ध कर रक्तदान करवाया गया ताकि गंभीर मरीज़ों हेतु रक्तदान की कमी नहीं आए। अहमदाबाद रक्तकोष प्रभारी भेराराम गीला ने बताया कि कोरोना से संक्रमण के खतरे के बीच भी सुरेश गीला, राजेश, बालाराम, सुरेश मांजू, सरवन ढाका, प्रकाश मांजू, रामदीन प्रताप खिलेरी, सुरेश सियाक, मालाराम, प्रकाश गीला, श्रवण सियाक, ओमप्रकाश सियोल, दिनेश बिश्नोई, अशोक बिश्नोई, सुरेश आँजणा, किशनलाल वरड़, मालाराम जानी, भजन पुनिया, प्रकाश पुनिया, बुधाराम खिलेरी, अशोक सियाक आदि रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। साथ ही राजकीय ब्लड बैंक जालोर में स्वयं राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल विश्नोई ने जन्मदिवस के अवसर पर रेयर ब्लड प्रसूता भागु देवी मेघवाल के लिए रक्तदान किया। जिलाध्यक्ष अरविंद पारंगी, जिला संयोजक रेखा देवड़ा, जिला सचिव नरेंद्र राणावत एवं सांचोर प्रभारी भीखाराम भादू ने सभी रक्तदाताओं का आभार जताया।
और नया पुराने

Column Right

Facebook