सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग कर दिया युवाओं को नया संदेश
एक आईना भारत /भरतसिंह राजपुरोहित अगवरी
अगवरी/ राडबर गांव के युवा और आसपास के युवाओं ने मिलकर ऐसा प्रेरणादायक काम किया है जिसकी कोई हर कोई प्रशंसा कर रहा है पाली जिले के ऊतवण गांव के भुडाराम पुत्र सरदारा राम देवासी 13 जून 2020 को निधन हो गया था परिवार की स्थिति बहुत ही कमजोर थी तब मिशन शिक्षा फाउंडेशन के सक्रिय सदस्य चेलाराम देवासी राडबर और भगाराम देवासी चोटिला ने मिलकर व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से ₹50000 इकट्ठे करके पीड़ित परिवार के निवास स्थान पर जाकर रोकड़ उनको देकर एक मानवता का कार्य करके नई मिसाल कायम की है बहुत से युवा पूरे दिन सोशल मीडिया पर फालतू की पोस्ट करते हैं पर आपस में लड़ाई झगड़े करते हैं दूसरी तरफ इन युवाओं ने एक आदर्श उदाहरण प्रस्तुत किया है जिसे दूसरे युवाओं को भी सीख लेनी चाहिए कि हम एक दूसरे के काम आए तभी हमारा जीवन सफल है