श्रवणसिंह राजपुरोहित निंबली उड़ा सहायक आचार्य ने राम मंदिर निर्माण के लिए 101111 रुपए देने घोषणा की
एक आईना भारत /भरतसिंह राजपुरोहित अगवरी
अगवरी/ निंबली उड़ा गांव के किसान भोम सिंह राजपुरोहित के सुपुत्र श्रवण सिंह राजपुरोहित सहायक आचार्य राजकीय महाविद्यालय सोजत सिटी ने भगवान श्री राम मंदिर निर्माण के लिए 101111 रुपए देने की घोषणा की है ।
राजपुरोहित हमेशा सभी सामाजिक सरोकारों के कार्यों में अव्वल रहते हैं और इसके साथ ही इनको 25 गांवों की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण निधि इकट्ठा करना और लोगों को इस कार्य के लिए प्रोत्साहित करना
राजपुरोहित का कहना है कि भगवान हमें सब कुछ देता है आज हमें यथाशक्ति भगवान श्री राम जी के मंदिर निर्माण में सहयोग करके इस पुण्य कार्य में आहुति देनी चाहिए जिसे हमारा देश शक्तिशाली और पुनः विश्व गुरु बन जाए राजपुरोहित में सभी सरकारी कर्मचारियों से भी आह्वान किया है कि इस पवित्र कार्य में सभी लोग दिल खोल कर सहयोग करें
