चाकसू/सिलेंडर में अचानक आग लगने से घर का सामान हुआ राख

सिलेंडर में अचानक आग लगने से घर का सामान हुआ राख

एक आईना भारत

चाकसू/अशोक प्रजापत:- चाकसू उपखंड क्षेत्र में कोटखावदा के गांव इंद्रपुरी निवासी अमलेश बैरवा के घर में रखे सिलेंडर में अचानक आग लगने से घर का सामान सहित कहीं कीमती सामान हुआ राख। फायरबिग्रेड वाहन ड्राइवर कमलेश कुमार शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही चाकसू फायरबिग्रेड वाहन मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
फायरमैन बाबूलाल जांगिड़ ने बताया कि घरेलू सामान सहित आठ गेहूं की बोरियां व फ्रीज, टीवी कूलर सहित 60,000 रुपए नगद रुपए जलकर हुए राख।
और नया पुराने

Column Right

Facebook