एक आईना भारत
श्रीराम कुमावत को किया सम्मानित
कुचामन सिटी (रामनिवास प्रजापति)
।फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसायटी ईण्टाली जिला उदयपुर राजस्थान के तत्वावधान में नेशनल यूथ फेस्टिवल प्रतिभा सम्मान समारोह 2021 का. आयोजन 19 जनवरी को कांकरोली में किया गया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट वल्लभनगर, कार्यक्रम मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी मावली, मुख्य अतिथि कृषि उपज मंडी समिति फतहनगर ने डिजिटल माध्यम से भूमिका निभाई। फास्टर भारतीय पर्यावरण सोसायटी इन दिल्ली के निर्देशक ललित नारायण आमेटा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर सभी को प्रशस्ति पत्र और प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। ललित नारायण आमेटा ने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस सम्मान समारोह में विभिन्न प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया जिसमें सीकर जिले के भाई-बहन श्रीराम कुमावत और वंदना कुमावत को राजस्थानी कला और संस्कृति बचाने के लिए प्लेटिनम सुपर गोल्ड युवारत्न शिरोमणि सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके साथ निधि बोरवाल को भारतीय फैशन शो, मेघना यादव को चित्रकला , किरण चौहान को हिंदी दिवस के जनजागृति, शांता सालवी को मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम आने पर सम्मानित किया गया।
