भगवान श्रीराम का मन्दिर हमारी आस्था का केंद्र- नन्दलाल बाबाजी

भगवान श्रीराम का मन्दिर हमारी आस्था का केंद्र-  नन्दलाल बाबाजी 



संवाददाता कैलाश सिंह राजपुरोहित

सिवाना :- श्रीराम  मन्दिर   निर्माण   निधि समर्पण अभियान के अंतर्गत   सिवाना खण्ड का कार्यक्रम इंदाणी  भवन  सिवाना में पूज्य गोपालराम महाराज , महंत सत्यमगिरी महाराज ,  महंत चेतनगिरी महाराज के पावन सान्निध्य में आयोजित हुआ ।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक व क्षेत्रीय कार्यकारणी सदस्य  नन्दलाल बाबाजी ने रामभक्तों संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्री राम  का मन्दिर करोड़ो हिन्दुओं की  आस्था का केंद्र हैं ।श्री राम का मंदिर बनना संपूर्ण हिंदू समाज के लिए अत्यंत ही प्रसन्नता का विषय है तथा श्री राम जन-जन की आस्था के प्रतीक है श्री राम का भव्य एवं दिव्य मंदिर जन्म भूमि पर बने , इसके लिए हम सभी लोगों को जागृत होकर जातिगत भेदभाव भूलकर संपूर्ण देश के लोगों को एकता का परिचय देते हुए संपूर्ण हिंदू समाज के स्वाभिमान को पुनर्जीवित करते हुए हम सबको राम के काम में लगना है  l कोटेश्वर मठ गुड़ानाल के महन्त सत्यमगिरी महाराज ने कहा कि  हमें गिलहरी की भांति सहयोग करते हुये मन्दिर निर्माण में तन-मन-धन से सहयोग करना है ।भोलागिरी आश्रम मोकलसर के महन्त चेतनगिरी महाराज ने कहा कि सैकड़ो वर्षों के सँघर्ष व लाखों रामभक्तों एवं कारसेवकों के बलिदान के परिणामस्वरूप  मन्दिर निर्माण का सुअवसर प्राप्त हुआ है । हम सभी  सौभाग्यशाली हैं कि राम मंदिर अपने जीवनकाल में बनने जा रहा हैं ! कार्यक्रम में पूज्य संतो व रामभक्त भामाशाहों  की और से मन्दिर निर्माण  के लिए 15 लाख रुपये की घोषणा हुई ।  इस अवसर पर विधायक हमीर सिंह भायल ,  सिवाना खण्ड के संघचालक कालूराम जांगिड़ , जिला प्रचारक बाबूलाल , खण्ड संयोजक  द्वारकाप्रसाद  सोनी  ,सह संयोजक अजयसिंह कुशीप , गौतमसिंह  राजपुरोहित  , सतीश कुमार सोनी  गोविन्द लखारा , स्वरूपसिंह सहित सैकड़ों रामभक्त मौजूद रहे ।
और नया पुराने

Column Right

Facebook