पंचायत समिति सदस्य बालोत ने आहोर प्रधान को गांवो की समस्याओं को लेकर अवगत कराया

पंचायत समिति सदस्य बालोत ने आहोर प्रधान को गांवो की समस्याओं को लेकर अवगत कराया
एक आईना भारत।उम्मेदपुर
 पंचायत समिति वार्ड संख्या -15 सदस्य शोभाकुंवर बालोत पचानवा ने आहोर प्रधान कक्ष में शुक्रवार को प्रधान संन्तोषकंवर को मिलकर गांवो की समस्या अवगत कराया। उम्मेदपुर ग्रामपंचायत के उम्मेदपुर व मोरुआ गांव के कई ढ़ाणीयों व गलियों में नर्मदा पानी की पाईप लाईन नहीं डालकर मीठा पानी से वंचित रखा है जिसकी वापिस सर्वे करवाकर नर्मदा पानी की पाईप लाईन बिचाने की मांग की जिससे लोगों को पीने को मीठा पानी मिले व मोरुआ गांव में लाखों की लागत से बनी दो वर्ष पहले बनी दो जीएलआर टंकी पानी के अभाव में जर्जर हो रही जो पहली टंकी श्यामसिंह के वेरे के पास बनी जीएलआर टंकी तक पानी की पाईप लाईन डालकर पानी की सप्लाई सुचारु करने व दुसरी टंकी बड़ी नहर पर बनी जीएलआर में पानी की सप्लाई सुचारु करने व मोरुआ गांव से पचानवा सरहद तक ग्रेवल सडक पर मरड़ डालकर अधुरा कार्य पुरा कराने व श्रमिकों को नरेगा कार्य अपने अपने गांवो के सरहद में देने व जिस परिवार को सौ दिन पुरे नहीं हुए उनके सौ दिन पुरे करवाकर रोजगार दिलाने की बात कर अवगत कराया।प्रधान संन्तोष कंवर ने जल्द समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
और नया पुराने

Column Right

Facebook