सवा लाख रूपये धोखाधड़ी मामला: एडिशनल एसपी सीताराम प्रजापत ने दिए जांच के आदेश*

*सवा लाख रूपये धोखाधड़ी मामला: एडिशनल एसपी सीताराम प्रजापत ने दिए जांच के आदेश*

एक आईना भारत /अशोक राजपुरोहित 

खरोकडा / सवा लाख रूपये धोखाधड़ी मामले मे लगातार कई संस्थाओ के तरफ से बढते दबाव को देखते हुए अजमेर पुलिस के एडिशनल एसपी सीताराम प्रजापत ने किशनगढ़ डीएसपी कार्यालय को जांच के निर्देश दिए है, डीएसपी पार्थ शर्मा ने मदनगंज पुलिस से इस पुरे मामले कि रिपोर्ट मांगी है, जानकारी के मुताबिक अजमेर पुलिस के ग्रामीण विभाग के एडिशनल एसपी किशन सिंह भाटी ने भी इस मामले मे मदनगंज पुलिस से जांच रिपोर्ट मांगी है, मदनगंज पुलिस के अनुसार मामले कि रिपोर्ट पुलिस पहले ही कोर्ट मे पैश कर चुकी है, मामले कि जांच एएसआई भंवरलाल जाट कर रहे थे जिनका तबादला हो चुका है
और नया पुराने

Column Right

Facebook