गूगल से रास्ता भटकने पर सायला पुलिस ने 4 घंटे का रेस्क्यू करके राजपुरोहित और उनकी धर्मपत्नी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया

गूगल से रास्ता भटकने पर सायला पुलिस ने 4 घंटे का रेस्क्यू करके राजपुरोहित और उनकी धर्मपत्नी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया 

गूगल मैप से एक और हादसा होने से टला

राजस्थान पुलिस में ऐसे भी जांबाज मौजूद है

 जवानों को सम्मानित करने के लिए जिला कलेक्टर जालौर को लिखेंगे राजपुरोहित

 एक आईना भारत / भरतसिंह राजपुरोहित अगवरी

अगवरी/ सायला  के आसपास विशाला के पास से रामसिंह राजपुरोहित राडबर पूर्व सरपंच संघ जिला अध्यक्ष सिरोही ब्रह्म धाम आसोतरा के ट्रस्टी और राजपुरोहित रघु सेना के राष्ट्रीय महासचिव अपनी धर्म पत्नी सहित सामाजिक कार्य में शरीक होने के लिए रात्रि में 1:00 बजे के आसपास बाड़मेर की तरफ जा रहे थे लेकिन वह रास्ते में आगे सड़क कार्य चलने के कारण और गूगल ने गलत रास्ता दिखाने के  कारण सायला से 25 किमी दूर उन्दडी फोटा के पास जंगलों में भटक गए ऐसी जगह पर पहुंच गए जहां पर घना जंगल व रेतीले धोरो में गाड़ी फस गई और आसपास में भी कोई नहीं था फिर राजपुरोहित ने सायला पुलिस से रात्रि में 1:00 बजे संपर्क किया तब वहां से थानाधिकारी सवाई सिंह  और हेड कांस्टेबल सुनील गुर्जर के निर्देश पर पुलिस के जवान पूनमाराम विश्नोई और मनीष चौधरी को  रेस्क्यू  करने के लिए रात को रवाना किया दोनों जवानों ने हिम्मत से काम लेते हुए स्थानीय ग्रामीणों की मदद से 4 घंटे की मस्कत  करके रामसिंह राजपुरोहित और उसने उनकी पत्नी को सही जगह पर पहुंचाया तब जाकर राजपुरोहित दंपति ने राहत की सांस ली इतना घोर अंधेरा था पुलिस के जवान सही समय पर नहीं पहुंचते तो किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था सुबह 5:00 बजे के आसपास दोनों को सायला पुलिस ने सायला लाया गया फिर उनको चाय नाश्ता करवाने के बाद रवाना किया गया 


 थानाधिकारी जी और पुलिस के जवानों ने जो रात्रि में रेस्क्यू करके हमारी सहायता की है उसके लिए दिल की गहराइयों से हम इन्हें धन्यवाद देते हैं मैं इन्हें आने वाली 15 अगस्त 2021 को जिला स्तर पर सम्मानित करवाने के लिए जालौर जिला कलेक्टर को पत्र लिखूंगा


राम सिंह राजपुरोहित *श्री राजपुरोहित रघु सेना महासचिव*
एवं *ब्रह्मधाम धाम आसोतरा ट्रस्टी*
*पूर्व सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष है*
और नया पुराने

Column Right

Facebook