मीना राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत
एक आईना भारत।उम्मेदपुर
विक्रमसिह पचानवा
राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर का 25वा महाधिवेशन एवं प्रदेश कार्यकारिणी के चुनाव गत रविवार 17 जनवरी को रोटरी क्लब जयपुर में सम्पन्न हुए-इसमें सर्वसम्मति से केशव भाई कच्छावा को प्रदेशाध्यक्ष चुना गया । प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में जालोर से कपूराराम मीना हरियाली को प्रदेशउपाध्यक्ष चुना गया ।मीना को प्रदेश उपाध्यक्ष चुनने पर निवास स्थान हरियाली में आहोर संघ के पदाधिकारियों द्वारा साफा,माला व अम्बेडकर का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत व सम्मान किया गया।इस अवसर पर जगदीश कुमार व्याख्याता आवासीय विद्यालय हरियाली, मगाराम मीना व.अ ,प्रकाश चुण्डावत व.अ. चवरछा, पुखराज मीना व.अ. पावटा,मांगीलाल मीना LDC बालिका विद्यालय गुडा बालोतान, तगाराम मीना अध्यापक सुगालिया बालोतान, विक्रम सोलंकी उम्मेदपुर अध्यापक आवासीय विद्यालय हरियाली व किशन मीना (संगणक) मालपुरा उपस्थित थे।इन सभी का मीना ने आभार प्रकट किया व सदैव शिक्षक समस्याओं को प्रदेश स्तर पर उठाकर समाधान का आश्वासन दिया।
