एक आईना भारत
भाजपा में सर्वाधिक 16 बार सिंबल ले चुके कुमावत फिर पार्षद के लिए मैदान में
कुचामन सिटी/रामनिवास प्रजापति। कुचामन सिटी प्रदेश की राजनीति में एक ऐसा चेहरा भी है,जिसे भाजपा की ओर से सिंबल दिया गया है।वह चेहरा हरीशचंद्र कुमावत। पार्षद के चुनाव से राजनीति की शुरुआत करने वाले कुमावत 4 बार विधायक एवं 2 बार मॉटी कला बोर्ड अध्यक्ष रहने के बाद अब वापस पार्षद पद का चुनाव लड़ रहे हैं। बताया जाता है कि पार्टी से इतनी बार टिकट किसी नेता को नहीं मिला है। पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत इसके बाद पार्टी सिंबल लेने में दूसरे स्थान पर थे।वहीं कुमावत अपने 77 वर्ष के जीवन में 16वीं बार भाजपा के सिंबल पर पार्षद का चुनाव लड़ रहे हैं।
*1982 में मिला पहला सिंबल*
कुमावत नगरपालिका में सरकारी नौकरी कर रहे थे। वहां से इस्तीफा देकर 39 साल पहले पहली बार1982मे भाजपा की टिकट पर पार्षद चुनाव लड़ा और फिर दूसरे टिकट पर पालिकाध्यक्ष बने । इन्हें तीसरी सिंबल 1985 में विधायक के लिए मिला और जीतकर विधायक बने। इसके बाद 1990 में भाजपा के सिंबल पर दूसरी बार विधायक बने।1993 में चुनाव हारे ओर 1995 में भाजपा से नागौर सांसद का चुनाव लड़ा।जिसमें हार गए।1998 व 2003मे फिर जीत कर विधायक बने।2008मे विधायक का चुनाव हारे। और 2010 में वापस सिंबल से पार्षद का चुनाव लड़ा।ओर सिंबल से पालिका उपाध्यक्ष बने।2013 मे फिर दांता से विधायक का चुनाव लड़ा और हार गए।2015मे पार्षद का चुनाव लड़ा और पालिकाध्यक्ष बने ।2018 में फिर भाजपा से दांता रामगढ़ में विधायक का चुनाव लड़कर हारे।अब वापस 2021मे भाजपा के सिंबल पर पार्षद का चुनाव लड़ रहे हैं
