एक आईना भारत
*
*पूजा को कुम्हार महासभा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बनाया
हनुमानगढ़ ।कुम्हार महासभा राजस्थान की महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष माया टाक ने हनुमानगढ़ जिले में महासभा की महिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए शनिवार को रावतसर क्षेत्र के दो केबीएम गांव की पूजा झटीवाल को हनुमानगढ़ जिले की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।इनकी नियुक्ति कुम्हार महासभा हनुमानगढ़ जिलाध्यक्ष हंसराज लिम्बा व युवा जिलाध्यक्ष विनोद जलन्धरा की सहमति से की हैं।नव मनोनीत महिला जिलाध्यक्ष पूजा झटीवाल ने कहा समाज ने जो जिम्मेदारी दी हैं उसका निर्वाह पूरी शिद्दत से करूँगी एवं महिलाओं की शिक्षा और उन के ऊपर होने वाले अन्याय अत्याचारों के खिलाफ मजबूती से सँघर्ष करूँगी।पूजा को जिलाध्यक्ष बनने पर जिलेभर के कुम्हार समाज के लोगो ने बधाई प्रेषित की।
