बेकसूर संतों की दर्दनाक हत्या के आरोपी को हो फांसी- शास्त्री



फुलेरा/संवादाता-कानाराम प्रजापति


फुलेरा(निस):-भारतवर्ष  के सभी संतों ने महाराष्ट्र के जिला पालघर गढ़ चिचले  गांव के पास श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के संत कल्पवृक्ष गिरी महाराज संत सुशील गिरी महाराज उनके ड्राइवर नीलेश  के साथ अपने गुरुदेव महंत राम गिरी महाराज की अचानक मृत्यु हो जाने के कारण  अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मुंबई से गुजरात जा रहे थे उसी समय कुछ लोगों ने  बेरहमी से चाकू लाठी तलवार आदि से वार करके संतों की  दर्दनाक हत्या की, राजस्थान के सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित चंद्रप्रकाश शास्त्री व आचार्य गोपाल शास्त्री सहित सभी संतो ने मिलकर बताया कि  भारतवर्ष में पहली बेकसूर संतों की दर्दनाक हत्या हुई है इस घटना की सभी संतो ने घोर निंदा की, सरकार को  उन आरोपियों के विरुद्ध उच्च स्तर की कार्रवाई करनी चाहिए ताकि ऐसे दुष्ट प्रवृत्ति के लोगों को सजा हो ताकि कोई भी संत समाज पर ऐसा निंदनीय कार्य कोई नहीं करें इस दर्दनाक हत्या की भारत के सभी हिंदूवादी संगठनों ने घोर निंदा की है  हत्यारों को अगर सजा नही हुई तो लॉक डाउन के बाद राजस्थान के सभी संत जाकर उग्र आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे
और नया पुराने

Column Right

Facebook