जोधपुर में लकड़ी के गोदाम में भीषण आग, 2 घंटे बाद पाया काबू

 जोधपुर में लकड़ी के गोदाम में भीषण आग,

 2 घंटे बाद पाया काबू


 जोधपुर के सालावास रोड स्थित एक लकड़ी के गोदाम में आज सुबह अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गोदाम से धुएं का गुबार उठने लगा।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। बासनी, चौपासनी, शास्त्री नगर और बोरानाडा फायर स्टेशन की गाड़ियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

फायर ब्रिगेड टीम के प्रशांत सिंह के अनुसार आग लकड़ी के बुरादे और लकड़ी के सामान में लगी थी, जिससे आग तेजी से फैल गई। हालांकि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

और नया पुराने

Column Right

Facebook