जवाली में मेघवाल समाज की क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आगाज

जवाली में मेघवाल समाज की क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आगाज 


प्रतियोगिता का प्रथम मैच ईटनदरा चारणान
ने जीता 

एक आईना भारत /अशोक राजपुरोहित 




खरोकडा / जवाली गांव में मेघवाल समाज युवा संगठन के सात गाँव की भव्य पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ जवालैश्वर महादेव स्थित खेल मैदान मे आयोजित हुई। वही प्रतियोगिता का शुभारंभ बाबा रामदेव व बाबा साहेब अम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। 
कार्यक्रम में भामाशाहो का माला व साफा पहनाकर बहूमान किया गया। कमेटी अध्यक्ष लक्ष्मण वागोणा ने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिता मे कुल 24 टीमें भाग लेंगी । प्रतियोगिता का प्रथम मैच जीवदकंला वसेज इटन्दरा चारणान के बीच हुआ। जिसमे इटन्दरा चारणान ने जीत हासिल की। सचिव रेखा परिहार ने बताया कि प्रतियोगिता में कोरोना गाइडलाइन की पूर्ण तरह से पालना की जा रही है।



यह भी रहे मौजूद

इस मौके पर मुख्य अतिथि ढोला संरपच मेघाराम मेगवाल, समाजसेवी लक्ष्मण मेन्सन, रानी मारवाड़ मेघवाल सेवा संस्थान अध्यक्ष पुखाराम वागोणा, चुनीलाल सेदरिया, रिटायर्ड पटवारी टीकमराम, 
पूर्व पंचायत समिति सदस्य रेखा परिहार जवाली, घीसाराम सोलंकी, नारायणलाल ठेकेदार, बाबुलाल जवाली, डावरराम जवाली , गोवर्धन डुठारिया, वार्ड पंच दिलीप मेंशन ढारिया समेत बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
और नया पुराने

Column Right

Facebook