माँ के संकल्प को पुत्र ने निभाया देहदान कर किया फर्ज अदा
खौड गांव मे सोनी बाई मेघवाल के निधन पर पुत्र ने पाली मेडिकल कॉलेज में शव का किया देहदान
पूर्व में एक ही परिवार के चार सदस्य देहदान करने का लिया था संकल्प
एक आईना भारत /अशोक राजपुरोहित
खरोकडा / खौड गांव में स्व.सोनी पत्नि स्व.जीताराम मेंघवाल उम्र 75 वर्ष मे मृत्यु होने पर परिवार के लोगों ने बुधवार को पाली मेडिकल अस्पताल में शव का देहदान किया। गौरतलब है कि पूर्व में मृतक सोनी बाई मेंघवाल सहित परिवार के तीन अन्य सदस्यों ने देहदान करने हेतु संकल्प पत्र भी दे चुके है।
स्वः सोनी बाई के पुत्र एवं संत रामपाल महाराज के भक्त ओपादास ने बताया बुधवार को सवेरे राजकिय मेडिकल काँलेज पाली पाली में मां का शव देहदान किया। खौड गांव सहित आसपास के कई गांवों से सैकडो लोगों ने देहदान जैसे पुनित कार्य की सराहना करते हुए मृतक के प्रति संवेदना व्यक्त की। वहीं मृतका सोनी बाई के पुत्र ओपादास ने जगतगुरू संत रामपाल महाराज की प्रेरणा से देहदान करने की बात कहीं। मृतक व परिवार के लोगो द्वारा देहदान प्रति सोच को लेकर समूचे ग्रामीणों ने सराहना प्रकृट करते हुए संवैदना व्यक्त की। इस अवसर पर ओपादास, पूर्व एसडीएम रूपाराम मेघवाल, सोनाराम, रुपाराम मोहनलाल, मांगीलाल, भंवरलाल, भलाराम, जसाराम मेघवाल, प्रवीण, लुंबाराम, हरीश मीणा, बाबूलाल, तोलाराम, कांतिलाल, दलाराम, हीरालाल, हरजीराम, कस्तूरराम, मोहनलाल खारडा आदि मौजूद थे।
