चाकसू/रात्रि गश्त के दौरान शराब के नशे में चालक व साथियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रात्रि गश्त के दौरान शराब के नशे में चालक व साथियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

एक आईना भारत

चाकसू/अशोक प्रजापत:- चाकसू थाना क्षेत्र में बढ़ती चोरी नकबजनी की वारदातों ध्यान में रखते हुए थाना अधिकारी बलवीर सिंह कस्वा ने बताया कि रामचंद्र हेड कानि, परमेश कानि, मनराज कानि, महिला कानि रामघणी के जरिए सरकारी वाहन चालक रामपाल रात्रि सर्किल गश्त के दौरान इलाका थाना रामपुरा नाला पर एक अल्टो कार नंबर RJ-45-CL-2371 को रोड पर उसके चालक लहराते हुए बीच सड़क पर चला रहा था। उनको हाथ का इशारा करवाकर रूकने को कहा गया। तो चालक ने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दी। जिस पर संदिग्ध होने पर थाना अधिकारी ने गाड़ी को आगे लगाकर रोकने पर देखा  तो चालक सहित सभी साथी शराब पी रहे थे।
गाड़ी में एक महिला भी थी। महिला के बारे व गाड़ी भगाने कारण पूछा तो चारों लोगों उत्तेजित हो गए। महिला के संबंध में कोई संतोषप्रद जवाब नहीं देने पर जिनका संदिग्ध होने पर अपनी पहचान छुपाए जाने पर धारा 109,151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार किया गया। अल्टो कार को धारा 185/207 एम.वी.एक्ट में जप्त किया गया। जिनका आपराधिक रिकॉर्ड मंगवाया जाकर तस्दीक करना बाकी है। गिरफ्तार आरोपी अर्जुन सिंह पुत्र हनुमान सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी धोली पुलिस थाना डिग्गी टोंक, अरविन्द भटनागर पुत्र सतीश चंद्र भटनागर 35 वर्ष निवासी भांडारेज दौसा, हेमराज पुत्र राधाकिशन हरिताल, 36 वर्ष रामसिंहपुरा वाटिका सांगानेर, लेखराज राव उर्फ बंटी पुत्र लालचंद 37 वर्ष निवासी पटेल नगर मुहाना रोड जयपुर, फतीमा शेख उर्फ रीता कुमारी पत्नी रामकुमार 32 वर्ष जाती मुसलमान निवासी जयंतपुरा थाना सदर उत्तर चौबीस परगना पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार किया।
और नया पुराने

Column Right

Facebook