सोशल डिस्टेन्स के साथ कालन्द्री पुलिस थाना में सीएलजी बैठक आयोजित




 परिसर में पक्षियों के पेयजल हेतू लगायें परिंडे

एक आईना भारत

सवांददाता हितेश कुमार रावल

कालन्द्री ,  कालन्द्री पुलिस थाना में गुरूवार को थानाधिकारी प्रभूराम के नेतृत्व में सोशल डिस्टेन्स व लाक डाउन की पालना के मध्यनजर आगामी आखातीज व रमजान पर्व को लेकर सीएलजी सदस्यों की बैठक हुई । थानाधिकारी ने अपने अपने गांव में आयोजित होने वाली शादी की सूचना पुलिस को देने तथा आवश्यक के लिए उपखंड अधिकारी से प्रमीशन लेने तथा रमजान पर्व घर में ही मनाने की अपील की तथा लोगों को लाक डाउन की पालना करने व घरों में ही रहने की अपील की तथा पुलिस प्रशासन के कार्यो में सहयोग की अपील की  साथ ही इस दौरान थाना परिसर में पक्षियों के आवाजाही वाले स्थल पर परिंडे लगाकर नियमित पानी भरने का संकल्प लिया गया । इस दौरान एएसआई मोहनलाल संत,हैडकास्टेबल वीरेन्द्र डूडी, व्यापार संघ के अध्यक्ष कमलेश पुरोहित,सचिव अर्जुन सिंह दहिया, जिला सीएलजी सदस्य सुरेश पुरोहित,पुर्व सरपंच पनाराम चौधरी,रमेश जैन मोहब्बत,नैनू खा,पर्यावरण प्रेमी कांस्टेबल शैतानाराम आदी मौजूद रहें ।
और नया पुराने

Column Right

Facebook