फुलेरा/संवादाता-कानाराम प्रजापति
फुलेरा (निस): - कोरोना की इस महामारी में राष्ट्रीय स्वयं सेवा संघ सेवा भारती समिति राजस्थान के द्वारा एक अनूठी पहल करते हुए पुलिस के कर्मवीरों को जरूरी सामग्री वितरण की हैं। जिसका सुभारम्भ गुरुवार से कर दिया गया हैं। इस कार्यक्रम के 5000 मास्क एवं 5000 सेनेटाइजर दिए जाएंगे। कार्यक्रम के प्रारंभ में फुलेरा थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह को सभी पुलिस कर्मियों के लिये 250 मास्क व 250 सेनेटाइजर का वितरण किया गया। इसके बाद सांभर व्रता अधिकारी राजेंद्र सिंह को 250 मास्क व 250 सेनेटाइजर का वितरण किया। इसके बाद साम्भर थाने पर थाना प्रभारी पूर्णमल यादव को 250 मास्क व सेनेटाइजर का वितरण किया गया। इस मौक पर जिला संघ चालक दिनेश शर्मा, सह विभाग कार्यवाह संजीव जी माननीय विधायक निर्मल जी कुमावत तथा साथ में खण्ड कार्यवाह महेश शर्मा, खंड सेवा प्रमुख पवन कुमावत,जिला प्रचार प्रमुख मनीष सुठवाल, नितेश गोयल,तेजपाल प्रजापत,हनुमान गुर्जर , संजय कुमावत,नरेश शर्मा,सुरेश जी मिश्रा ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क वितरण किया गया इसी के साथ सेवा भारती समिति फुलेरा खंड में अब तक 2230 राशन सामग्री के पैकेट वितरण किए जा चुके हैं तथा गायों के लिए बड़े स्तर पर चारे की व्यवस्था और पक्षियों के लिए बड़े स्तर पर पानी के छीके और दाने के छीके की व्यवस्था की जा रही है सेवा समिति को स्थानीय विधायक निर्मल जी कुमावत का पूर्ण सहयोग से किया गया हैं।
Tags
agawari
ahore
corona
Covid_19
ek aaina bharat
fulera
Jaipur
Jaipur News
jalore
Jodhpur
keru
mirror india news
nagour
nanva
pali
Rajasthan
Rajasthan News
sayla
sirohi
