जिले में 8 मोबाईल ओपीडी वैन दे रही है स्वास्थ्य सेवाएं
एक आईना भारत जालोर
जालोर 23 अप्रेल। कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु जिले में लॉकडाउन की स्थिति देखते हुए एवं सामान्य रोगियों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध करवाने के लिये जिले में मोबाईल ओपीडी वैन सेवा प्रारम्भ की गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गजेन्द्र सिंह देवल ने बताया कि कोरोना वायरस के बचाव, रोकथाम हेतु राज्य स्तर से प्राप्त निर्देशानुसार जिले में लॉकडाउन के दौरान कोविड 19 के अतिरिक्त अन्य बीमारियों एवं गर्भवती महिलाओं तथा सामान्य रोगियों को उनके घर के नजदीक चिकित्सा सेवाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से मोबाईल ओपीडी वैन सेवा का प्रारम्भ किया गया। गुरूवार को मोबाईल ओपीडी वैन सेवा द्वारा 251 लोगों ने जिनमें 111 पुरूष, 7 गर्भवती महिलाओं समेत कुल 110 व्यक्तियों एवं 30 बच्चों को चिकित्सा सेवा उपलब्ध करवायी गई। जिले में 8 मोबाईल ओपीडी वैन मय चिकित्सा अधिकारी एवं चिकित्साकर्मी निर्धारित आवश्यक औषधियों एवं निर्धारित जांच (हिमोग्लोबिन, वजन, प्रेग्नेंसी टेस्ट, मलेरिया, ब्लड शुगर, आदि) सुविधा सहित आमजन को वाहन द्वारा ओपीडी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिये मुस्तैद है जो घर घर जाकर चिकित्सा सेवाएं मुहैया करवा रहे हैं।
291 सैम्पल में से 234 नेगेटिव
जालोर जिले के अब तक 291 सैम्पल लिए गए। इनमें से 234 की रिपोर्ट नगेटिव आई है। 57 सैम्पल की रिपोर्ट प्रक्रियाधीन है।
14 लाख से अधिक लोगों की हुई स्क्रीनिंग
विभाग की ओर से गुरूवार को जिले में 563 टीमों द्वारा घर घर जाकर लोगों से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली जा रही है। आरबीएसके की मोबाइल हैल्थ टीम, एएनएम, एलएचवी और आशा सहयोगिनी घर घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य संबधित सूचना जुटाने में लगी हुई है। चिकित्सा विभाग के योद्धाओं द्वारा अब तक 3 लाख 77 हजार 681 घरों का सर्वे किया गया एवं स्वास्थ्य केन्द्र पर आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग कर अब तक कुल 14 लाख 17 हजार 106 सदस्यों से आईएलआई लक्षणों के बारे में जानकारी ली गई हैं।

Tags
agawari
ahore
corona
Covid_19
ek aaina bharat
fulera
Jaipur
Jaipur News
jalore
Jodhpur
keru
mirror india news
nagour
nanva
pali
Rajasthan
Rajasthan News
sayla
sirohi