एडवोकेट ने आहोर बार एसोसिएशन को सौंपी शिकायत

 एडवोकेट ने आहोर बार एसोसिएशन

 को सौंपी शिकायत


प्रति रजिस्ट्री 1500 मांगने का आरोप, तहसीलदार बोले- ये शिकायत झूठी है 

- आहोर के एक एडवोकेट ने तहसीलदार पर प्रति रजिस्ट्री के एवज में 1500 रुपए मांगने का आरोप लगाते हुए बार एसोसिएशन को शिकायत सौंपी है। अधिवक्ता अशोक कुमार ने अधिवक्ता संघ अध्यक्ष को पत्र लिखकर कहा है कि रुपए नहीं देने पर पिछले 20 दिनों से पंजीयन दस्तावेज नहीं दिए जा रहे हैं। आहोर तहसीलदार ललाराम पंवार पर दस्तावेजों में कमी निकालकर उन्हें लम्बित करने का आरोप भी लगाया। अशोक कुमार ने पत्र में लिखा है कि पिछले 20 दिनों से प्रति दस्तावेज 1500 रुपए रिश्वत के रूप में देने के लिए कहा जा रहा है। तय राशि नहीं देने पर दस्तावेजों में कोई न कोई कमी डालकर पेंडिंग करने की बात कही गई है।

पत्र के मुताबिक, पिछले 20 दिनों में तहसील परिसर के पंजीयन कार्यालय में पेश किए गए दस्तावेजों के रजिस्ट्रेशन में देरी की जा रही है।

ये इनको ही नाराजगी क्यों, बाकी को तो नहीं है

ये झूठी शिकायत है। मैं तो सबकी रजिस्ट्री समय पर करता हूं। पिछले कुछ दिनों में एक व्यक्ति के मित्र की रजिस्ट्री खराब हो गई होगी, जिसके कारण ऐसा कह रहे हैं। बाकी लोगों को कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन सिर्फ उनको नाराजगी क्यों है, दूसरों को क्यों नहीं है।” ललाराम पंवार, तहसीलदार, आहोर

20 दिनों से 10 से ज्यादा फाइलें अटकी पड़ी हैं

रजिस्ट्री करने के एवज में 1500 रुपए प्रति फाइल मांगे जा रहे हैं और भी कई तरह से परेशान किया जा रहा है। मैंने आहोर बार एसोसिएशन को शिकायत दी है। वो क्या करते हैं देखते हैं, बाद में एसडीएम व कलेक्टर को भी शिकायत देंगे।”— अशोक कुमार, एडवोकेट

अशोक कुमार ने आरोप लगाया कि तय राशि देने के दबाव बनाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है और अलग-अलग लोगों द्वारा वकालत खराब करने तक की धमकियां भी दिलवाई जा रही हैं।

और नया पुराने

Column Right

Facebook