राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 9 IPS अफसरों के तबादले, बाड़मेर में नए एसपी की नियुक्ति

 राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

9 IPS अफसरों के तबादले, बाड़मेर में नए एसपी की नियुक्ति



बाड़मेर_राज्य सरकार ने गुरुवार देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 9 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस आदेश में हाल ही में जारी ट्रांसफर सूची में भी बदलाव करते हुए कुछ नियुक्तियां रद्द कर नई पोस्टिंग दी गई है।सरकार ने 13 मार्च को जारी तबादला सूची में शामिल 5 आईपीएस अधिकारियों के आदेश निरस्त कर दिए। वहीं, 9 में से 7 अधिकारियों के तबादले महज छह दिन के भीतर ही दोबारा बदल दिए गए, जिससे प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है।

बाड़मेर में बदले गए एसपी
बाड़मेर जिले में भी अहम बदलाव किया गया है। सात दिन पहले यहां एसपी के रूप में लगाए गए आईपीएस नरेंद्र सिंह का तबादला रद्द कर दिया गया है। उनकी जगह अब 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी चूनाराम जाट को बाड़मेर का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

पहले क्या हुआ था
13 मार्च को जारी आदेश में बाड़मेर एसपी नरेंद्र सिंह मीना का तबादला हनुमानगढ़ किया गया था, जबकि जीआरपी अजमेर से नरेंद्र सिंह को बाड़मेर भेजा गया था। इस बीच नरेंद्र सिंह मीना रिलीव भी हो गए थे, जिसके चलते एसपी का पद खाली हो गया था और एएसपी नितेश आर्य को अस्थायी रूप से जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

अनुभवी अधिकारी हैं चूनाराम जाट
नए एसपी चूनाराम जाट इससे पहले अजमेर, पाली, प्रतापगढ़, टोंक और दौसा जैसे जिलों में सेवाएं दे चुके हैं। वे हाल ही में जयपुर स्थित 5वीं बटालियन आरएसी में कमांडेंट के पद पर कार्यरत थे, जहां उन्होंने 30 जुलाई 2025 को जॉइन किया था।

अब उनके बाड़मेर एसपी बनने के साथ जिले की कानून-व्यवस्था को लेकर नई रणनीति और कार्यशैली देखने को मिल सकती है।

और नया पुराने

Column Right

Facebook